COVID-19: देश में कोविड-19 के 8,329 नए मामले, 10 मरीजों की मौत
देश में 103 दिन बाद कोविड-19 के एक दिन में 8,000 से ज्यादा नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,13,435 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 40,370 हो गयी.
नयी दिल्ली, 11 जून : देश में 103 दिन बाद कोविड-19 के एक दिन में 8,000 से ज्यादा नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,13,435 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 40,370 हो गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 8,329 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 10 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,757 पर पहुंच गयी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.69 फीसदी दर्ज की गयी.
आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,103 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी. संक्रमण की दैनिक दर 2.41 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.75 प्रतिशत रही. इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,26,48,308 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 192.92 करोड़ से अधिक खुराक दी गयी हैं. गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : फिर डराने लगा कोरोना, दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक स्पीड में COVID, 3 महीने बाद सबसे ज्यादा केस आए सामने
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जिन 10 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से पांच की केरल, दो की दिल्ली और एक-एक मरीज की मौत गुजरात, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में हुई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

