देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में सामने आये कोरोना वायस के 83 नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 83 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1003439 हो गई।
रायपुर, 11 अगस्त छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 83 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1003439 हो गई।
राज्य में बुधवार को 58 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 90 लोगों ने घरों में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में आज एक मरीज की मृत्यु हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज रायपुर जिले से चार, दुर्ग से एक, राजनांदगांव से एक, कबीरधाम से एक, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से चार, महासमुंद से दो, बिलासपुर से छह, रायगढ़ से दो, कोरबा से तीन, जांजगीर चांपा से आठ, मुंगेली से एक, सरगुजा से एक, कोरिया से छह, बलरामपुर से एक, जशपुर से पांच, बस्तर से 16, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से तीन, सुकमा से पांच, कांकेर से छह और बीजापुर से दो मामले सामने आये ।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1003439 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनमें 9,88,337 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गये हैं जबकि फिलहाल 1557 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोविड-19 के 13545 मरीजों की मौत हुई है।
रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,796 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में 3139 मरीजों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

