एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 825 नए मामले सामने आए, 14 रोगियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 825 नए मामले सामने आए, जिनमें ओमीक्रोन के 11 मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा संक्रमण के चलते 14 रोगियों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 825 नए मामले सामने आए, 14 रोगियों की मौत

मुंबई, 21 दिसंबर महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 825 नए मामले सामने आए, जिनमें ओमीक्रोन के 11 मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा संक्रमण के चलते 14 रोगियों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 66,50,965 हो गई। मृतकों की संख्या 1,41,367 तक पहुंच गई है।

सोमवार को राज्य में संक्रमण के 544 नए मामले सामने आए थे, लेकिन ओमीक्रोन का कोई मामला नहीं आया था। इसके अलावा चार रोगियों की मौत हुई थी, जो 1 अप्रैल 2020 के बाद से सबसे कम थी।

मंगलवार को ओमीक्रोन के 11 मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65 हो गई।

राज्य में 792 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,111 रह गई है। संक्रमण की दर 2.12 प्रतिशत है।

सोमवार शाम से 1,11,385 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में अब तक कुल 6,78,83,061 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 64,98,807 लोग संक्रमण के उबर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2021 11:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).