देश की खबरें | 82 वर्षीय महिला सिक्किम की सबसे अधिक उम्र की पैराग्लाइडर बनीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तीन बच्चों की दादी 82 वर्षीय एक महिला सिक्किम में सबसे अधिक उम्र की पैराग्लाइडर बन गयी हैं। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ऑफ सिक्किम ने शनिवार को यह जानकारी दी।
गंगटोक, सात नवंबर तीन बच्चों की दादी 82 वर्षीय एक महिला सिक्किम में सबसे अधिक उम्र की पैराग्लाइडर बन गयी हैं। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ऑफ सिक्किम ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एसोसिएशन के सूत्रों ने बताया कि राजधानी गंगटोक से 20 किलोमीटर दूर रंका शहर में आंग बौद्धमठ के पास एक स्थान से 28 अक्टूबर को बुजुर्ग महिला दुकमित लेपचा ने पैराग्लाइडिंग की।
सूत्रों के अनुसार इससे पहले सबसे अधिक उम्र का पैराग्लाइडर 68 वर्षीय एक व्यक्ति था।
सिक्किम पर्यटन और नागर विमानन विभाग के सहायक निदेशक (साहसिक) मनोज छेत्री ने शनिवार को कहा, ‘‘82 वर्षीय महिला कई लोगों को सिक्किम पर्यटन को नये साहसिक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।’’
उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग पर्यटकों एवं टूर ऑपरेटरों के लिए नयी बात होगी।
दुकमित लेपचा ने करीब 4500 फुट की ऊंचाई पर लगभग छह मिनट तक उड़ान भरी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)