एजेंसी न्यूज

Jharkhand Shocker: झारखंड में पुलिस की छापेमारी के दौरान 82 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच के आदेश

झारखंड के खूंटी जिले में रविवार को पुलिस की छापेमारी के दौरान 82 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाने के बाद जांच के आदेश दिए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Jharkhand Shocker: झारखंड में पुलिस की छापेमारी के दौरान 82 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच के आदेश
प्रतिकात्म्तक तस्वीर (Photo Credits File)

Jharkhand Shocker:  झारखंड के खूंटी जिले में रविवार को पुलिस की छापेमारी के दौरान 82 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाने के बाद जांच के आदेश दिए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की तलाश करने के लिए शनिवार देर रात उसके घर पर तलाशी ली थी। बुजुर्ग का बेटा मवेशियों की तस्करी करने के मामले में आरोपी है. तोरपा थाना क्षेत्र के रोडो गांव के लोगों का आरोप है कि घर में घुसने के दौरान पुलिस ने बुजुर्ग को धक्का दिया तो वहीं उसकी मौत हो गयी. खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट स्तर की जांच कराई जाएगी.

राजधानी रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर गांव में एक विशेष पुलिस दल रात करीब एक बजे पशु तस्करी के आरोपी इजहार अहमद उर्फ कल्लू को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचा. तलाशी चल ही रही थी कि कल्लू के पिता मोहम्मद निजामुद्दीन अचानक फर्श पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने कहा कि उनकी मौत हृदय गति रुकने की वजह से हुई, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद उनकी मौत हुई. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने छापेमारी कर रहे पुलिस कर्मियों का घेराव किया. यह भी पढ़े: Jharkhand Shocker: जमशेदपुर के पॉश इलाके में शख्स ने पत्नी और 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर खुद की जान ली

अनुविभागीय अधिकारी अनिकेत सचान और पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम के गांव पहुंचने और ग्रामीणों से बात करने के बाद उन्हें रिहा किया गया. हालांकि, सचान ने इस बात से इनकार किया कि विशेष टीम के सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड़ रखा था. पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम में पाया गया कि निजामुद्दीन की मौत हृदय गति रुकने से हुई। एसपी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा, ‘‘ग्रामीणों के आरोपों की मजिस्ट्रेट से जांच करायी जाएगी। एक टीम जल्द ही गांव का दौरा करेगी और ग्रामीणों से बात कर जानकारी हासिल करेगी,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).