देश की खबरें | महाराष्ट्र में मार्च से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से 82 पुलिसकर्मियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस वर्ष मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद से अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कुल 82 कर्मी कोविड-19 महामारी से अपनी जान गवां चुके हैं।
मुंबई,15 जुलाई इस वर्ष मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद से अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कुल 82 कर्मी कोविड-19 महामारी से अपनी जान गवां चुके हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,400 पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं जिनमें से 5,100 पुलिसकर्मी उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं वहीं 150 अधिकारियों सहित 1,213 पुलिसकर्मियों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
राज्य में मुंबई पुलिस के सर्वाधिक तीन अधिकारियों सहित 48 पुलिसकर्मियों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े | नेपाल के PM केपी ओली को मुस्लिम नेताओं ने लगाई फटकार, भगवान राम पर दिया था बेतुका बयान.
उन्होंने बताया कि मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से पुलिसकर्मियों पर हमले की 313 घटनाएं और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की 54 घटनाएं हुई हैं।
उन्होंने कहा कि इन हमलों के संबंध में 879 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने धारा 188 के तहत 1,77,491 मामले दर्ज करके 30,452 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 91,805 वाहनों को जब्त किया गया है।
लॉकडाउन के दौरान विभिन्न अपराधों में 13.40 कोराड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

