देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 815 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 815 नए मामले आए।
पुडुचेरी, तीन जून केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 815 नए मामले आए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि 815 नए मामले आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 1,07,114 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 10,015 है।
नए मामलों में से 650 पुडुचेरी क्षेत्र में आए। इसके बाद करईकल में 125, यनम में 29 और माहे में 11 मामले सामने आए।
केंद्र शासित प्रदेश में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 1,583 पर पहुंच गयी है।
मोहन कुमार ने बताया कि मृतकों में से 12 पुडुचेरी के और चार करईकल के थे। उनमें से छह को कोई बीमारी नहीं थी।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 950 मरीज स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 95,516 पर पहुंच गयी है।
प्रदेश में मृत्यु दर और स्वस्थ होने वाली मरीजों की दर क्रमश: 1.48 प्रतिशत और 89.17 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

