विदेश की खबरें | इंडोनेशिया के द्वीप पर फंसी नौका में 81 रोहिंग्या मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में ग्रामीणों को शुक्रवार को एक नाव फंसी हुई दिखी जिस पर 81 रोहिंग्या मुस्लिम सवार हैं और जो बच्चों के साथ बांग्लादेश के एक शरणार्थी शिविर से निकले थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बंदा आसेह (इंडोनेशिया), चार जून इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में ग्रामीणों को शुक्रवार को एक नाव फंसी हुई दिखी जिस पर 81 रोहिंग्या मुस्लिम सवार हैं और जो बच्चों के साथ बांग्लादेश के एक शरणार्थी शिविर से निकले थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्थानीय मछुआरा समुदाय के नेता मिफताक कुत आदेक ने बताया कि नौका 11 फरवरी को शरणार्थी शिविर से निकली और तब इस पर 90 लोग सवार थे, लेकिन सफर के दौरान नौ लोगों की मौत हो गयी।
अगस्त 2017 में म्यांमा में सेना की दमन कार्रवाई के बाद से सात लाख से अधिक रोहिंग्या लोग देश छोड़कर बांग्लादेशों के शिविरों के लिए रवाना हो चुके हैं।
रोहिंग्या के कुछ समूहों ने बांग्लादेश में खचाखच भरे शिविरों को छोड़कर समुद्र के मार्ग से क्षेत्र के दूसरे मुस्लिम बहुल देशों की खतरनाक यात्रा की कोशिश की।
फंसी हुई नौका में सवार एम इलियास ने कहा कि शुरू में वे मलेशिया के लिए निकले थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण उन्हें आने नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय जलक्षेत्र में उनकी नौका का इंजन खराब हो गया और स्थानीय मछुआरों ने उनकी यात्रा जारी रहने में मदद की।
उन्होंने बताया कि इंजन फिर से खराब हो गया और नाव इंडोनेशिया के सुदूर उत्तर में स्थित आकेह प्रांत के इडामैन द्वीप पर फंस गयी। इसमें 49 महिलाएं, 21 पुरुष और 11 बच्चे शामिल हैं।
आदेक ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों को नौका के बारे में जानकारी दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)