देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 81 नए मामले, एक मरीज की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 81 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.82 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 81 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.82 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 9,865 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।
दिल्ली सरकार ने सोमवार को कोई बुलेटिन जारी नहीं किया था।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि मंगलवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,02,572 हो गई। वहीं, इस दौरान एक मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 26,500 हो गयी।
बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 463 है। दिल्ली में 349 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्धारित 9,270 बिस्तरों में से 44 पर मरीज हैं। राजधानी में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 65 बनी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

