एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में बाढ से 16 जिलों की 81.79 लाख आबादी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में बाढ से अब तक 16 जिलों की 8179257 आबादी प्रभावित है और 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की खबरें | बिहार में बाढ से 16 जिलों की 81.79 लाख आबादी प्रभावित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 21 अगस्त बिहार में बाढ से अब तक 16 जिलों की 8179257 आबादी प्रभावित है और 27 लोगों की मौत हो चुकी है।

आपदा प्रबंधन विभाग से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 जिलों की 1317 पंचायतों की 8179257 आबादी बाढ से प्रभावित है।

यह भी पढ़े | वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के निर्माण की निविदा रद्द की गई: रेलवे.

बाढ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 443 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है जहां 325610 लोगों को भोजन कराया गया है ।

दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 227 पंचायतों की 2061700 आबादी बाढ से प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़े | Tenzing Norgay National Adventure Award 2019: विंग कमांडर गजानंद यादव को एयर एडवेंचर श्रेणी में तेनजिंग नोर्गेई नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2019 से किया जाएगा सम्मानित, वायुसेना ने दी बधाई.

बिहार के बाढ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमों की तैनाती की गयी है ।

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य की कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 01:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).