एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 8,096 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,096 नए मामले सामने आए और महामारी से 67 मरीजों की मौत हो गई।

देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 8,096 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 18 सितंबर आंध्र प्रदेश में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,096 नए मामले सामने आए और महामारी से 67 मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर छह लाख के पार पहुंच गई और मृतकों की संख्या 5,244 हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के ओडिशा में पिछले 24 घंटों में 3,192 नए मरीज पाए गए, 59 की मौत: 18 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस दौरान राज्य में कोविड-19 के 11,803 मरीज ठीक हो गए।

राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,09,558 हो गई है।

यह भी पढ़े | Rosh Hashanah 2020: पीएम मोदी ने रोश हशानाह के मौके पर इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू और वहां के लोगों को दी शुभकामनाएं.

राज्य में अब तक कोविड-19 के 5,19,891 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 84,423 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 5,244 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 85.29 प्रतिशत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).