देश की खबरें | सही काम के लिए सही आदमी के चयन से 80 प्रतिशत काम पूरा हो जाता है: गोयनका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग की नयी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने टीम की हलके आसमानी रंग की जर्सी पर ‘गरुड़’ के प्रतीक चिन्ह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी ‘अपनी उड़ान भरने के लिए तैयार’ है ।

नयी दिल्ली, 22 मार्च इंडियन प्रीमियर लीग की नयी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाइंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने टीम की हलके आसमानी रंग की जर्सी पर ‘गरुड़’ के प्रतीक चिन्ह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी ‘अपनी उड़ान भरने के लिए तैयार’ है ।

उन्होंने कहा कि वह मानते है कि सफलता सही काम के लिए सही लोगों का चयन पर निर्भर करती है।

सुपरजाइंट्स ने मंगलवार को अपनी जर्सी और टीम गान (थीम सॉन्ग) का अनावरण किया, जिसका मुख्य वाक्य ‘अब अपनी बारी है’ है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी चलाने के उनके मंत्र के बारे में पूछे जाने पर आरपीएसजी समूह के अध्यक्ष ने पीटीआई से कहा, ‘‘ मैं अपने व्यवसाय को एक साधारण सिद्धांत पर चलाता हूं। सही काम और अच्छे से उसके निष्पादन के लिए सही लोगों को रखना। इसके साथ ही 15 प्रतिशत काम रणनीति, दृष्टिकोण और संरचना के साथ हो जाता है।  यह 95 फीसदी है और बाकी पांच फीसदी टीम को प्रेरित करने के लिए

है।’’

लखनऊ टीम की नयी जर्सी में हल्के आसमानी रंग का इस्तेमाल किया है जो आईपीएल में पहली बार हो रहा है। इसे युवा डिजाइनर कुणाल रावल ने डिजाइन किया है। थीम सॉन्ग को बादशाह ने गाया है और कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है।

गोयनका कहा, ‘‘लखनऊ में, हम ‘पहले आप, पहले आप' कहते हैं, लेकिन यहां हमारी टीम कहेगी ‘पहले हम’। हम यहां पहले जीतने आए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी