देश की खबरें | देश में 12 सितंबर से 80 नयी विशेष ट्रेनें चलेंगी : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने शनिवार को बताया कि 12 सितंबर से 80 नयी ट्रेने चलेंगी । इसके लिए आरक्षण 10 सितंबर से शुरू होगा ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच सितंबर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने शनिवार को बताया कि 12 सितंबर से 80 नयी ट्रेने चलेंगी । इसके लिए आरक्षण 10 सितंबर से शुरू होगा ।

उन्होंने कहा कि ट्रेनों के संबंध में अधिसूचना दिन में बाद में जारी की जाएगी ।

यह भी पढ़े | Railways to Run 40 Pairs of New Special Trains: भारतीय रेलवे का ऐलान, 12 सितंबर से चलाएगी 40 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें, 10 सितंबर से शुरू होगा रिजर्वेशन.

उन्होंने कहा, ‘‘80 नयी विशेष ट्रेनें या 40 जोड़ी ट्रेनें 12 सितंबर से शुरू होंगी । इसके लिए आरक्षण 10 सितंबर से आरंभ होगा। ये ट्रेनें पहले से ही चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी।’’

यादव ने कहा कि रेलवे वर्तमान में संचालित सभी ट्रेनों की निगरानी कर पता लगाएगा कि किन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी है ।

यह भी पढ़े | 12 सितंबर से रेलवे 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही हैं, जिसका रिजर्वेशन 10 सितंबर शुरू होगा- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘विशेष ट्रेन के लिए जब भी जरूरत होगी, जहां भी प्रतीक्षा सूची लंबी होगी, हम मूल ट्रेन के बाद उसी तरह की (क्लोन) ट्रेन चलाएंगे ताकि यात्री उसमें यात्रा कर सकें।’’

यादव ने यह भी कहा कि परीक्षा या अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए राज्यों से अनुरोध मिलने पर रेलवे ट्रेनों का परिचालन करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड