आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 80 नए मामले, कुल संख्या 893
राज्य में एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं।
अमरावती, 23 अप्रैल आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 893 हो गई है। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 27 हो गई।
राज्य में एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्नूल और गुंटूर में कोविड-19 के सबसे अधिक क्रमश: 234 और 195 मामले हैं।
कोविड-19 के बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को कर्नूल में 31 और गुंटूर में 18 नए मामले सामने आए।
चित्तूर जिले में पिछले 24 घंटे में 14 नए मामले सामने आए हैं। चित्तूर में अब 73 कोरोना वायरस के मामले हैं। वहीं कृष्णा जिले में 88 मामले हैं।
बुलेटिन के अनुसार मारे गए तीन लोगों में से दो लोगों की जान कर्नूर और एक की जान कृष्णा जिले में गई, जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या 27 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

