देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से 80 की मौत, 15853 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान मुख्य सचिव समेत 80 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 2560 हो गयी । प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 470317 हो गयी ।
पटना, 30 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान मुख्य सचिव समेत 80 और लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 2560 हो गयी । प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 470317 हो गयी ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार सुकांत नागार्जुन तथा रोहित सरदाना की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर भी शोक जताया
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 80 मरीजों की मौत हो गयी जबकि बृहस्पतिवार अपराहन चार बजे से शुक्रवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 15853 नए मामले प्रकाश में आए ।
पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक बिहार में संक्रमितों की संख्या 470317 पर पहुंच गयी है। इनमें से 362356 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं ।
बिहार में शुक्रवार को 45 वर्ष से उपर के 74614 लोगों ने कोविड 19 का टीका लिया और प्रदेश में अबतक 7153900 लोग टीका ले चुके हैं ।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 12:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

