आइजोल, तीन अगस्त मिजोरम में बुधवार को प्रकाशित मतदाता सूची के मसौदे के अनुसार राज्य में 4.31 लाख महिला मतदाताओं समेत 8.38 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से 24,545 ज्यादा है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची के मसौदे के अनुसार कुल 8,38,039 मतदाताओं में 4,06,747 पुरुष और 4,31,292 महिला वोटर हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में 89 महिलाओं समेत 5,021 ‘सर्विस वोटर’ हैं।
मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस वर्ष के अंत में चुनाव होने हैं।
वर्तमान विधानसभा में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के 27, मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के छह, कांग्रेस के पांच और भाजपा का एक सदस्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY