एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 794 नए मामले, राज्य में संक्रमण के कुल 13,274 मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सोमवार को कोविड-19 के 794 नए मामले सामने आए जिसके साथ राज्य में संक्रमण के कुल 13,274 मामले हो गए।

देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस के 794 नए मामले, राज्य में संक्रमण के कुल 13,274 मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 20 जुलाई केरल में सोमवार को कोविड-19 के 794 नए मामले सामने आए जिसके साथ राज्य में संक्रमण के कुल 13,274 मामले हो गए।

रविवार को राज्य में संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 821 नए मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 8240 नए मरीज पाए गए, 176 की मौत: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने बताया कि 519 लोग संक्रमितों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए जबकि 24 मरीजों के संक्रमण का स्रोत अभी पता नहीं चल पाया है।

एर्नाकुलम में 73 वर्षीय जिस नन की 16 जुलाई को मौत हुई थी उनके नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 43 हो गई है।

यह भी पढ़े | शिवसेना विधायक की मांग, सीएम उद्धव ठाकरे को राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए.

मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संक्रमितों में से 148 लोग विदेशों से आए हुए हैं जबकि 105 अन्य राज्यों से आए।

राज्य में अभी कम से कम 7,611 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है तथा 5,618 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इनमें से 245 लोगों को अस्पतालों से आज छुट्टी मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).