देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 79 नए मामले, एक मरीज की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,932 हो गई जबकि एक और मरीज की मौत भी इस बीमारी से 24 घंटे में हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, छह मार्च जम्मू कश्मीर में शनिवार को कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,932 हो गई जबकि एक और मरीज की मौत भी इस बीमारी से 24 घंटे में हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में महामारी से अब तक जान गंवा चुके लोगों की संख्या जम्मू क्षेत्र में एक और व्यक्ति की मौत के बाद बढ़कर 1961 हो गई है।
उन्होंने कहा कि संक्रमण के नए मामलों में जम्मू संभाग से 18 तथा कश्मीर संभाग से 61 मामले आए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 35 मामले सामने आए, जिसके बाद जम्मू जिले में 16 मरीज मिले।
केंद्र शासित क्षेत्र के नौ जिलों में जहां एक भी नया मामला सामने नहीं आया, वहीं नौ जिलों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या इकाई में रही।
अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र में अभी 882 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 1,24,089 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

