देश की खबरें | बीएसएफ एवं आईटीबीपी में कोविड-19 के 79 नए मामले आये सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के और 79 कर्मियों के शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
नयी दिल्ली, चार जुलाई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के और 79 कर्मियों के शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
अधिकारियों ने ताजा आंकड़ों के हवाले से बताया कि तकरीबन ढाई लाख कर्मियों वाली बीएसएफ में कोविड-19 के 45 नए मामले सामने आए हैं जबकि 39 कर्मी इस संक्रमण से ठीक हो गए हैं।
बल में इस महामारी के कुल 1312 मामले सामने आए। उनमें से 523 कर्मियों का इलाज चल रहा है जबकि 784 ठीक हो गए हैं।
पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती सरहद की रख वाली करने वाले इस बल में इस बीमारी के कारण पांच कर्मियों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़े | पीएम मोदी का लेह अस्पताल दौरा: तस्वीर पर उठे सवाल पर रक्षा मंत्रालय ने दिया ये जवाब.
मृतकों में वह जवान भी शामिल है जिसकी मौत सड़क हादसे में हुई थी और बाद में वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।
चीन के साथ लगती 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा की रखवाली करने वाली आईटीबीपी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आए और 12 कर्मी संक्रमण से ठीक हुए।
बल में अबतक कोरोना वायरस के कुल 403 मामले सामने आए जिनमें 134 कर्मियों का इलाज चल रहा है जबकि 269 ठीक हो गए हैं।
90,000 कर्मियों वाले बल में दो कर्मियों की इस वायरस से मौत हो हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)