एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में संक्रमित 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना वायरस की दूसरी लहर में शहर में संक्रमित 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

देश की खबरें | नोएडा में संक्रमित 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई : अधिकारी

नोएडा, सात मई नोएडा के डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना वायरस की दूसरी लहर में शहर में संक्रमित 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

सेक्टर-39 स्थित कोविड-19 अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु अग्रवाल ने बताया कि नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई मौतों का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि ज्यादातर मरीजों को दिल का दौरा पड़ा।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरीजों के खून में थक्के बन जाते हैं। इससे ‘हार्ट अटैक’ की आशंका बढ़ जाती है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से बृहस्पतिवार तक 285 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 78 प्रतिशत मरीजों की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

नोएडा में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। पिछले तीन हफ्ते में करीब 175 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 की चपेट में आए सभी मरीजों को सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई और उन्हें निमोनिया भी हुआ। सांस लेने में परेशानी होने और ह्रदय पर जोर पड़ने से संक्रमित मरीजों को दिल का दौरा पड़ने की आशंका रहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).