देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नए मामले सामने आए, दो रोगियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,090 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुडुचेरी, 26 सितंबर पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 78 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,26,090 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि इस केन्द्रशासित प्रदेश में पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान दो रोगियों की मौत भी हो गई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 1,838 हो गई।
श्रीरामुलु ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 901 है। उनमें 119 रोगी अस्पताल में हैं जबकि शेष 782 रोगी अपने घरों में पृथक- वास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में लगभग 107 कोविड-19 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,23,351 हो गई।
अधिकारी ने कहा कि संक्रमण दर 1.67 प्रतिशत, मृत्यु दर 1.46 फीसद और संक्रमण से उबरने की दर 97.82 प्रतिशत है। अब तक 17.72 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। उनमें 15.04 लाख नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
श्रीरामुलु ने कहा कि अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 9,71,937 खुराकें दी जा चुकी हैं। अबतक 6,81,362 लोगों को पहली जबकि 2,90,575 लोगों की दूसरी खुराक दे दी गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2021 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

