देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 774 नए मामले, आठ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 774 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,46,822 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, सात जनवरी मध्यप्रदेश में बहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 774 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,46,822 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,682 हो गयी है।

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में पांच और ग्वालियर, भोपाल, खरगोन, सागर, रतलाम, विदिशा एवं मुरैना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 900 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 587,उज्जैन में 103, सागर में 149,जबलपुर में 243 एवं ग्वालियर में 209 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बहस्पतिवार को कोविड-19 के 190 नये मामले इंदौर जिले में सामने आये, जबकि भोपाल में 213 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,46,822 संक्रमितों में से अब तक 2,34,612 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,528 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड