एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 77 नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 77 नये मामले सामने आए। इसी के साथ देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,533 हो गई।

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 77 नये मामले सामने आए

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारत में एक दिन में कोविड-19 के 77 नये मामले सामने आए। इसी के साथ देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,533 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4,49,95,802 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 5,31,918 है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,62,351 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).