एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत, 7,494 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत हो जाने से शुक्रवार को राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3670 हो गई।

देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत, 7,494 नये मामले

पटना, 14 मई बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत हो जाने से शुक्रवार को राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3670 हो गई।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 7,494 नये मामले सामने आये। हाल तक राज्य में एक दिन में 10,000 से अधिक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाये जा रहे थे।

राज्य के 40 जिलों में से सबसे अधिक प्रभावित पटना में कोविड-19 के 967 नये मामले सामने आये। जिले में अभी तक कोविड-19 के 1.32 लाख मामले सामने आये हैं।

राज्य में अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या 5.44 लाख है और उपचाराधीन मामले जो करीब एक सप्ताह पहले एक लाख से अधिक थे अब कम होकर 89,563 हो गए हैं।

ठीक होने की दर अब 85.64 प्रतिशत है जो कि एक सप्ताह पहले करीब 77 प्रतिशत थी।

राज्य में अभी तक 88.37 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).