जरुरी जानकारी | सेबी निपटान योजना का 768 इकाइयों ने लाभ उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को कहा कि इस साल लाई गई निपटान योजना के तहत बीएसई पर शेयर विकल्प खंड में कथित ‘फर्जी’ कारोबार से संबंधित मामलों का कुल 768 इकाइयों ने निपटान किया है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को कहा कि इस साल लाई गई निपटान योजना के तहत बीएसई पर शेयर विकल्प खंड में कथित ‘फर्जी’ कारोबार से संबंधित मामलों का कुल 768 इकाइयों ने निपटान किया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सेबी निपटान योजना, 2022 पेश की थी जिसमें इकाइयों को अपने मामलों का निपटान करने की अनुमति दी गई थी। नियामक ने इस योजना का हिस्सा नहीं बनने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रखी। इनमें से कुछ इकाइयों ने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) में अपील करके निर्णयों को चुनौती दी थी।

अपीलीय न्यायाधिकरण ने सितंबर, 2023 में एक सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया था कि यदि भविष्य में कोई नई निपटान योजना लाई जाती है तो अपीलकर्ता इसका लाभ उठाने के हकदार होंगे, और वह योजना उनके मामलों को संभालेगी।

सेबी नियामकीय कार्यवाही की प्रक्रिया से गुजर रही इकाइयों को मौका देने के लिए ‘आईएसओ निपटान योजना, 2024’ लेकर आया। इस योजना को 11 मार्च से 10 मई तक खुला रखा गया था जिसे बाद में 10 जून तक बढ़ा दिया गया था।

सेबी ने अपने निपटान आदेश में कहा, ‘‘कुल 768 इकाइयों ने इस योजना का लाभ उठाया और निर्दिष्ट निपटान राशि एवं कानूनी लागत का भुगतान किया। अधिकांश इकाइयों ने निपटान शुल्क के रूप में 1.2 लाख या 2.4 लाख रुपये चुकाए।’’

निगरानी के दौरान सेबी ने बीएसई में सूचीबद्ध कुछ शेयरों के विकल्प खंड में लेनदेन करने वाली इकाइयों के एक समूह के सौदों को असामान्य पाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\