एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नये कोविड-19 मामलों में से 76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में सामने आए 2,95,041 नये मामलों में से 76 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान समेत 10 राज्यों में आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नये कोविड-19 मामलों में से 76 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में से

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल देश में एक दिन में सामने आए 2,95,041 नये मामलों में से 76 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान समेत 10 राज्यों में आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 62,097 मामले सामने आए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29,574 और दिल्ली में 28,395 नये मामले सामने आए।

इन 10 राज्यों की सूची में कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

देश में 21,57,538 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 13.82 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल मरीजों की संख्या 1,21,561 बढ़ी है।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में कुल 60.86 फीसदी संक्रमित लोग हैं।

वहीं एक दिन में 1,67,457 लोगों के स्वस्थ होने के बाद देश में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 1,32,76,039 हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय मृत्यु दर घट रही है और वर्तमान में 1.17 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,023 लोगों की मौत हुई है।

इनमें से 82.6 प्रतिशत मौत के मामले 10 राज्यों से आये हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 519 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 277 लोगों की मौत हुई है।

नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें दमन एवं दीव और दादरा और नगर हवेली, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, लक्षद्वीप, नगालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2021 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).