खेल की खबरें | बांग्लादेश के लंच तक छह विकेट पर 76 रन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. काइल मायर्स और केमार रोच की धारदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 76 रन करके शानदार शुरुआत की।
नॉर्थ साउंड, 16 जून काइल मायर्स और केमार रोच की धारदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 76 रन करके शानदार शुरुआत की।
मायर्स ने 10 रन देकर दो जबकि रोच ने 21 रन देकर दो विकेट चटकाए हैं।
वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया।
बांग्लादेश के आउट होने वाले शुरुआती तीन बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हुसैन शंटो और मोमीनुल हक खाता भी नहीं खोल पाए। महमूदुल और नजमुल को रोच ने आउट किया जबकि मोमीनुल को जेडन सील्स (24 रन पर एक विकेट) ने कप्तान के हाथों कैच कराया।
सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (29) को अल्जारी जोसेफ (15 रन पर एक विकेट) ने विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा के हाथों कैच कराया।
मायर्स ने लिटन दास (12) और नुरूल हसन (00) को आउट करके बांग्लादेश का स्कोर छह विकेट पर 45 रन किया।
कप्तान शाकिब अल हसन (नाबाद 27) और मेहदी हसन मिराज (नाबाद 02) ने इसके बाद लंच तक टीम को और झटके नहीं लगे दिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)