ताजा खबरें | ‘आउटर मणिपुर’ लोकसभा सीट पर 76.06 प्रतिशत मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में ‘आउटर मणिपुर’ संसदीय सीट के बाकी क्षेत्रों में शुक्रवार को 76.06 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इम्फाल, 26 अप्रैल लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में ‘आउटर मणिपुर’ संसदीय सीट के बाकी क्षेत्रों में शुक्रवार को 76.06 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि माओ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 89.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मतदान कर्मी ईवीएएम के साथ सुरक्षित संबंधित जिला मुख्यालयों में पहुंच गये।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा डराने-धमकाने, कांग्रेस और एनपीएफ समर्थकों के बीच कहासुनी, नगा बहुल पर्वतीय जिले तंगखुल में एक मतदान केंद्र पर कुछ ईवीएम को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आयी हैं।

उन्होंने बताया कि उखरूल में केके लीशी फानित मतदान केंद्र पर सशस्त्र बदमाशों द्वारा कथित रूप से अड़चन पैदा किये जाने के बाद नाराज लोगों ने ईवीएम मशीनों एवं अन्य चीजों को नष्ट कर दिया।

दूसरे चरण के लिए नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार के टिमोथी जिमिक, कांग्रेस के अल्फ्रेड कन्नगम आर्थर और निर्दलीय उम्मीदवार एस. खो जॉन एवं एलिसन अबोनमई चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है और वह अपने सहयोगी एनपीएफ का समर्थन कर रही है।

पहले चरण में 19 अप्रैल को ‘आउटर मणिपुर’ लोकसभा सीट में पड़ने वाले 15 विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ ‘इनर मणिपुर’ संसदीय सीट के तहत आने वाले 32 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड