एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,597 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,597 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,52,644 हो गई।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,597 नए मामले

भोपाल, 19 जनवरी मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,597 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,52,644 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक कुल 10,552 लोगों की मौत महामारी के कारण हुई है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 2,047 और भोपाल में 1,341 नए मामले आए। दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 43,973 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 3,069 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही राज्य में इस बीमारी को अब तक मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7,98,119 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बुधवार को 1,99,363 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,81,59,532 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).