एजेंसी न्यूज

UP: मेरठ में 75 साल के व्यक्ति की घर मे घुसकर हत्या

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 75 साल के व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कंकरखेड़ा के थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि ब्रह्मसिंह (75) की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है.

UP: मेरठ में 75 साल के व्यक्ति की घर मे घुसकर हत्या
Murder Representative (Photo Credit: Pixabay)

मेरठ (उप्र), 4 मार्च : उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 75 साल के व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कंकरखेड़ा के थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि ब्रह्मसिंह (75) की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है. ब्रह्मसिंह अपनी बेटी पुष्पा के साथ सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव रहते थे.

परिवार वालों से मिली जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह घटना के समय ब्रह्मसिंह घर में चारपाई पर सो रहे थे. बेटी पुष्पा दूध लेने गयी हुई थी और जब वह लौटी तो देखा कि पिता चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हैं. यह भी पढ़ें : हमें अपनी गति में सुधार करना होगा और टॉप गियर में चलना होगा: प्रधानमंत्री मोदी

बेटी के अनुसार, घटना के समय घर पर और कोई नहीं था. पुलिस का मानना है कि घटना में मृतक के ही किसी करीबी का हाथ है, जिसे मालूम था कि घर पर कोई नहीं है. राठौड़ ने बताया कि अभी तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस परिवार के नजदीकी लोगों से पूछताछ कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).