एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 75 सड़कें बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले सप्ताह भारी बारिश के परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 75 सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 75 सड़कें बंद

शिमला, 14 अगस्त हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले सप्ताह भारी बारिश के परिणामस्वरूप हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 75 सड़कें बंद हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने रविवार तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है और बृहस्पतिवार तक सिरमौर जिले के कुछ हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी भी दी है।

राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही है। नारकंडा में 47 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई जबकि धर्मशाला में 42.2 मिमी, कांगड़ा में 35.9 मिमी, सुंदरनगर में 34 मिमी, नहान में 23.8 मिमी, ब्राह्मणी में 19.2 मिमी, सुजानपुर टीरा में 16 मिमी, भरारी में 15.2 मिमी, पालमपुर में 14.4 मिमी और रामपुर में 11.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि बुधवार शाम को शिमला में 31 सड़कों पर, मंडी में 18, कुल्लू में 12, कांगड़ा में पांच, किन्नौर में तीन, चंबा, लाहौल एवं स्पीति और सिरमौर में दो-दो सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई।

केंद्र के मुताबिक, बारिश और भूस्खलन के कारण राज्य में 19 बिजली और 105 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

आपातकालीन अभियान केंद्र के अनुसार, एक जून से शुरू हुए मानसून के दौरान राज्य में बारिश की कमी 14 अगस्त तक 25 प्रतिशत रही और यह 497.2 मिमी औसत बारिश के मुकाबले 373.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 27 जून से 14 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 113 लोगों की मौत हो गई और प्रदेश को लगभग 1,083 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 470 करोड़ रुपये जबकि जल शक्ति विभाग को 446 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).