एजेंसी न्यूज

Coronavirus in India: देश में संक्रमण के नए मामलों में से 75 फीसदी मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से- स्वास्थ्य मंत्रालय

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए सात करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है. वहीं देश में प्रतिदिन जांच की क्षमता 14 लाख के पार चली गई है.

Coronavirus in India: देश में संक्रमण के नए मामलों में से 75 फीसदी मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से- स्वास्थ्य मंत्रालय
कोरोना की जांच (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए 85,362 मामलों में से 75 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए सात करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है. वहीं देश में प्रतिदिन जांच की क्षमता 14 लाख के पार चली गई है. जिन दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में संक्रमण के 75 फीसदी नए मामले सामने आए हैं उनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ शामिल हैं.

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में संक्रमण के सर्वाधिक 17,000 मामले सामने आए हैं इसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में क्रमश: आठ और सात हजार मामले हैं. इसके अलावा एक दिन में संक्रमण से हुई 1,089 लोगों की मौत में से 83 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ से हैं.

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 416 मरीजों की मौत हुईं, इसके बाद कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 86 और 84 मरीजों की मौत हुई. मंत्रालय ने बताया कि भारत ने परीक्षण के बुनियादी ढांचे को तेजी से बढ़ाया है, आज की तारीख में देश में1,823 प्रयोगशालाएं हैं. इनमें 1,086 सरकारी और 737 निजी प्रयोगशालाएं हैं.

गौरतलब है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 85,362 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 59 लाख के पार चली गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2020 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).