देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 75 नए मामले आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 75 नए मामले दर्ज किए गए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 53,807 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ईटानगर, 14 सितंबर अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 75 नए मामले दर्ज किए गए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 53,807 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ.लोबसांग जाम्पा ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण से किसी की मौत दर्ज नहीं की गई है और राज्य में महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 270 पर स्थिर है।
उन्होंने बताया कि लोअर सुबनसिरी जिले में संक्रमण के सबसे अधिक 19 नए मामले आए हैं जबकि राजधानी संकुल क्षेत्र में 13 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
डॉ.जाम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में 533 मरीज उपचाराधीन हैं और 53,004 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं जिनमें से 68 मरीज गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण मुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.51 प्रतिशत है।
एसएसओ ने बताया कि अब तक राज्य में 10.97 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है जिनमें से सोमवार को 4,056 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 1.85 प्रतिशत रही।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक अरुणाचल प्रदेश में 10.44 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2021 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

