दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 75 मामले दर्ज, हिरासत में लिए गए 2200 से ज्यादा लोग
कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान, सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 70 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 2,283 लोगों को हिरासत में लिया गया.
नयी दिल्ली: कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान, सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 70 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 2,283 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोकसेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत 75 मामले दर्ज किए गए हैं.
पुलिस ने बताया कि धारा 65 के तहत 2,283 लोगों को हिरासत में लिया गया और दिल्ली पुलिस कानून की धारा 66 के तहत 157 गाड़ियां जब्त की गईं. उन्होंने बताया कि आवाजाही के लिए 411 पास जारी किए गए. घर से बिना मास्क लगाए निकलने पर 33 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हुई 10 हजार, 24 घंटे में आए नए 583 केस
दिल्ली पुलिस कानून की धारा 65 के तहत आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में 24 मार्च से अब तक 1,30,540 लोगों को हिरासत में लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

