एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस के 7,432 नए मामले, 33 संक्रमितों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के एक दिन में 7,432 नए मामले सामने आए तथा 33 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां संक्रमण के कुल मामले 3.87 लाख से अधिक हो गए हैं तथा मृतकों की संख्या 1,961 हो गयी है।

देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस के 7,432 नए मामले, 33 संक्रमितों की मौत

हैदराबाद, 24 अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के एक दिन में 7,432 नए मामले सामने आए तथा 33 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां संक्रमण के कुल मामले 3.87 लाख से अधिक हो गए हैं तथा मृतकों की संख्या 1,961 हो गयी है।

एक सरकारी बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी गई। इसमें 23 अप्रैल रात आठ बजे तक के आंकड़े दिए गए हैं।

राज्य में संक्रमण के कुल 3,87,106 मामले हैं वहीं 2,157 मरीजों के ठीक होने के साथ ही संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 3,26,997 हो गई है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58,148 है।

अब तक यहां 1.23 करोड़ नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 1.03 लाख से अधिक नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

एक अन्य विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में 33.38 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 4.66 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2021 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).