देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के 74 नए मामले, संक्रमण से एक और मरीज की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में सोमवार को 74 लोगों में कोरोना वायरय के संक्रमण की पुष्टि होने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,358 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से 64 वर्षीय एक मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 16 हो गयी है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।
आइजोल, तीन मई मिजोरम में सोमवार को 74 लोगों में कोरोना वायरय के संक्रमण की पुष्टि होने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,358 हो गयी है। वहीं, संक्रमण से 64 वर्षीय एक मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 16 हो गयी है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।
नए मामलों में 42 मामले राज्य की राजधानी में आये हैं, 18 मामले लुंगलेई जिला से और आठ मामले लौंगतलाई जिला से हैं।
मिजोरम में वर्तमान में 1,296 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 5,046 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।
अब तक 3,10,058 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है जिसमें रविवार के 1,231 नमूने भी शामिल हैं।
राज्य टीकाकरण अधिकारी ललजावमी के अनुसार, एक मई तक 2,09,089 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है और 46,018 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी है।
राज्य सरकार ने सोमवार से 11 मई सुबह चार बजे तक सभी जिला मुख्यालयों में लॉकडाउन लगाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2021 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

