एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 736 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 26,210 पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 736 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 26,210 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 736 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 26,210 पर पहुंची
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 24 जुलाई मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 736 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 26,210 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 11 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 791 हो गयी है।

यह भी पढ़े | बिहार: पटना एम्स की छत से COVID-19 पॉजिटिव मरीज ने लगाईं छलांग.

राज्य के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में दो, सागर में दो और इंदौर, मुरैना, जबलपुर, खरगोन, नीमच, हरदा, और सतना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 302 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 150, उज्जैन में 71, सागर में 31, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19, जबलपुर में 23, खरगोन में 17, देवास, मंदसौर एवं ग्वालियर में 10-10, और धार, मुरैना, नीमच एवं राजगढ़ में नौ-नौ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | मुंबई: धारावी इलाके में आज COVID-19 के 6 नए मामले सामने आए : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 177 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 99, ग्वालियर में 63, मुरैना में 49, उज्जैन में 24, छतरपुर में 30 और जबलपुर में 28 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 26,210 संक्रमितों में से अब तक 17,866 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 7,553 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 507 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,839 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).