देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 734 नए मामले, 16 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 734 नए मामले सामने आए जिन्हें मिला कर प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 37,298 तक पहुंच गयी।
भोपाल, सात अगस्त मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 734 नए मामले सामने आए जिन्हें मिला कर प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 37,298 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 16 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 962 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में छह, इंदौर में तीन, और ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, रायसेन, सीहोर, सतना और कटनी में एक- एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 328 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 207, उज्जैन में 75, सागर में 35, जबलपुर में 33, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 19 एवं खरगोन में 18 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 145 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 131, ग्वालियर में 26, जबलपुर में 63, खरगोन में 44, बड़वानी में 25 एवं मुरैना में 24 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 37,298 संक्रमितों में से अब तक 27,621 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,716 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 719 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,149 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

