देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 730 नए मामले, आठ लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 730 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,46,048 हो गई है।
भोपाल, छह जनवरी मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 730 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,46,048 हो गई है।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 3,670 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन और ग्वालियर, भोपाल, खरगोन, होशंगाबाद एवं छिंदवाड़ा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 895 मौत इंदौर में हुई है, जबकि भोपाल में 586, उज्जैन में 103, सागर में 148, जबलपुर में 243 एवं ग्वालियर में 208 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 191 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 152 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,46,048 संक्रमितों में से अब तक 2,33,862 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,516 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि बुधवार को 633 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

