देश की खबरें | पंजाब के शंभू में पांचवें दिन भी रेल पटरी पर किसानों के बैठे रहने के कारण 73 ट्रेन रद्द
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पटियाला जिले में शंभू रेलवे स्टेशन पर पांचवें दिन भी किसानों के पटरी पर बैठे रहने के कारण रविवार को अंबाला-अमृतसर मार्ग पर 73 ट्रेन रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अंबाला, 21 अप्रैल पंजाब के पटियाला जिले में शंभू रेलवे स्टेशन पर पांचवें दिन भी किसानों के पटरी पर बैठे रहने के कारण रविवार को अंबाला-अमृतसर मार्ग पर 73 ट्रेन रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रदर्शनकारी मौजूदा किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कुल 73 ट्रेन रद्द कर दी गईं।
उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में कई ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को असुविधा होने के अलावा वित्तीय नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों के विरोध के कारण कई ट्रेन का मार्ग भी बदला जा रहा है।
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले किसान पटियाला जिले के शंभू में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने गिरफ्तार किसानों की रिहाई के लिए बुधवार को पंजाब-हरियाणा सीमा के पास शंभू में अंबाला लुधियाना-अमृतसर मार्ग पर पटरियों पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
किसान नेताओं का कहना है कि तीनों गिरफ्तार किसानों को रिहा किये जाने तक विरोध जारी रहेगा।
एसकेएम (गैर-राजनीतिक) और केएमएम फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित उनकी अन्य मांगों को स्वीकार करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं।
किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर डटे हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उनके मार्च को रोक दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

