उत्तराखंड में 73 नये कोविड-19 मरीज, पूरा राज्य ऑरेंज जोन में

कोरोना वायरस संक्रमित मिले ताजा मामलों में ज्यादातर मरीज बाहर से यात्रा करके प्रदेश में आए हैं।

जियो

देहरादून, 24 मई उत्तराखंड में पिछले कुछ दिन से लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों में रविवार को 73 नये मरीज जुड़ गये जिससे प्रदेश में महामारी से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 317 हो गया है और पूरा राज्य ऑरेंज जोन में आ गया।

कोरोना वायरस संक्रमित मिले ताजा मामलों में ज्यादातर मरीज बाहर से यात्रा करके प्रदेश में आए हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों में सर्वाधिक 32 मरीज नैनीताल जिले में हैं। नये मामलों को मिलाकर नैनीताल में अकेले ही अब तक 117 मरीज हो गये हैं। इसके अलावा, देहरादून जिले में 11, चमोली जिले में 10, उधमसिंह नगर में आठ, अल्मोडा में पांच, टिहरी में तीन, बागेश्वर में दो मरीज हैं जबकि चंपावत और पौडी जिले में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमित रोगी मिले हैं।

इन 73 मामलों में से एक मामले की पुष्टि एक निजी प्रयोगशाला से हुई है और बुलेटिन में इस मरीज के बारे में विवरण नहीं दिया गया है। इसके अलावा संक्रमित मिले तीन मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

प्रदेश में अब तक तीन संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इनमें से कोई भी मृत्यु कोविड-19 से नहीं हुई है और वे मरीज पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

कोरोना वायरस संक्रमण ने प्रदेश के सभी 13 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है और पूरा राज्य ऑरेंज जोन में तब्दील हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर