देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 73 नये मामले, कुल मामले 1,21,132 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 73 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामले 1,21,132 हुए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुडुचेरी, तीन अगस्त पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 73 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामले 1,21,132 हुए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि किसी भी चार क्षेत्र - पुडुचेरी, कराइकल, माहे और यानम में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 1,795 बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि 73 नये मामले चारों क्षेत्रों से सामने आए हैं। पुडुचेरी से 50, कराइकल से 11, यानम में आठ और माहे से चार मामले सामने आए हैं।
उपचाराधीन मामले 885 हैं जिनमें से 168 का अस्पताल में और शेष 717 का घरों में पृथक-वास में इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक समाप्त हो रही 24 घंटों की अवधि में 132 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं जिसके बाद बीमारी से उबरने वालों की संख्या 1,18,452 है।
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 15,13,612 नमूनों की जांच की है।
निदेशक ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण दर 1.29 प्रतिशत है जबकि मृतक दर 1.48 प्रतिशत और स्वस्थ होने की दर 97.79 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य निदेशक ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों या 45 वर्ष से ऊपर के 5.08 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है जिन्हें अन्य गंभीर बीमारियां हैं।
कुल मिलाकर 7.14 लाख लोगों को अब तक टीका लग चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2021 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

