एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 73 नए मामले आए, दो मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 73 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,27,436 हो गई, जबकि बीमारी से दो और मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या 1,971 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 73 नए मामले आए, दो मौतें हुईं

श्रीनगर, 12 मार्च जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 73 नए मामले सामने आए, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,27,436 हो गई, जबकि बीमारी से दो और मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या 1,971 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन नए मामलों में से 14 जम्मू संभाग से और 59 कश्मीर संभाग से हैं।

श्रीनगर जिले में अधिकतम 34 मामले सामने आए, जबकि बारामूला जिले में 10 लोग संक्रमित मिले।

केंद्र शासित प्रदेश के आठ जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया, जबकि 10 अन्य जिलों में नए मामले एकल अंकों में हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इस समय केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 887 है, जबकि अब तक 1,24,578 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी से पिछले 24 घंटों में दो मौतें होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,971 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2021 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).