देश की खबरें | प्रणव मुखर्जी के जल्दी ठीक होने के लिये उनके गांव में 72 घंटे का यज्ञ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 अगस्त पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में सर्जरी के बाद से उनकी हालत नाजुक है और इस बीच पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के किरनाहार में उनके जल्दी ठीक होने की कामना को लेकर मंगलवार से एक यज्ञ शुरू हो गया । मुखर्जी के पैतृक गांव में शुरू हुआ यह यज्ञ 72 घंटे तक चलेगा ।

सर्जरी से पहले 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी । वह सेना के आर आर अस्पताल में अभी वेंटिलेटर पर हैं ।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू से प्रवर्तन निदेशालय ने की पूछताछ, दफ्तर से निकलीं बाहर: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह यज्ञ जपेश्वर शिव मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुरू हुआ और बिना किसी रूकावट के यह तीन दिन तक जारी रहेगा । मुख्य पुजारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुजारी ने कहा, 'महामृत्युंजय यज्ञ से प्रणब बाबू के स्वास्थ्य में निश्चित तौर पर सुधार होगा । वह किरनाहार के सपूत हैं ।'

यह भी पढ़े | New Symptoms Of Coronavirus: कोरोना वायरस के नए लक्षण आए सामने, मगर डरने की जरूरत नही.

मुखर्जी की बहन एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके ठीक होने के ​लिये प्रार्थना की ।

सोमवार को मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा था कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है और उन्होंने पिछले हफ्ते अपने संपर्क में आये सभी लोगों को पृथक—वास में जाने और कोरोना जांच कराने का आग्रह किया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)