पुडुचेरी, चार जून पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 712 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,07,826 पर पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुडुचेरी में बीते कुछ दिन से संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी जा रही है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में 9,458 नमूनों की कोविड संबंधी जांच की गई जिसमें शुक्रवार को नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 7.53 रही जो बृहस्पतिवार को 9.02 फीसदी थी।
अधिकारियों ने बताया कि 18 संक्रमित व्यक्तियों की मौत होने से मृतक संख्या 1,601 पर पहुंच गई।
कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1,215 लोग संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई।
उन्होंने बताया कि यहां 9,494 उपचाराधीन मामले हैं।
यहां मृतक दर 1.48 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 48.89 फीसदी है।
उन्होंने बताया कि अब तक 34,949 स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,089 कर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY