ताजा खबरें | अंतरराष्ट्रीय मोबाइल दूरसंचार और 5जी सेवा के लिए 71 प्रतिशत स्पेक्ट्रम की बिक्री हुई: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मोबाइल सेवा/5जी के लिए विभिन्न स्पेक्ट्रम बैंडों में नीलामी को लेकर उद्योग जगत की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा नीलामी के लिए रखे गये कुल स्पेक्ट्रम का 71 प्रतिशत बेचा जा चुका है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त सरकार ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मोबाइल सेवा/5जी के लिए विभिन्न स्पेक्ट्रम बैंडों में नीलामी को लेकर उद्योग जगत की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा नीलामी के लिए रखे गये कुल स्पेक्ट्रम का 71 प्रतिशत बेचा जा चुका है।

संचार राज्य मंत्री देवु सिंह चौहान ने लोकसभा में रतन लाल कटारिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अतंरराष्ट्रीय मोबाइल दूरसंचार/5जी के लिए विभिन्न स्पेक्ट्रम बैंडों में स्पेक्ट्रम की नीलामी गत 26 जुलाई से एक अगस्त तक आयोजित की गई थी।

मंत्री ने कहा कि इसमें उद्योग जगत की उत्साहपूर्ण भागीदारी थी और नीलामी के लिए रखे गए कुल स्पेक्ट्रम का 71 प्रतिशत बेचा जा चुका है।

चौहान ने यह भी बताया कि स्पेक्ट्रम के लिए बोली की कुल राशि 1,50,173 करोड़ रूपए है जिसके लिए सफल बोलीदाताओं ने अधिकार प्राप्त किए।

मंत्री ने बताया कि 20 वर्ष की वैधता अवधि के साथ कुल 72097.85 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका