देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड के 705 और जम्मू कश्मीर में 704 मामले व एक मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस के 705 तथा जम्मू कश्मीर में 704 मामले मिले और एक संक्रमित की मौत हुई।

हैदराबाद/श्रीनगर, 31 जुलाई तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस के 705 तथा जम्मू कश्मीर में 704 मामले मिले और एक संक्रमित की मौत हुई।

हैदराबाद में स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि तेलंगाना में कोविड के कुल मामले 8,19,846 हो गए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, किसी भी और संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं होने से मृतक संख्या 4,111 पर स्थिर है। वहीं राज्य में 5543 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 8,10,192 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

वहीं श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के 704 और संक्रमित मिलने के बाद कुल मामले 4,64,764 हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि एक और संक्रमित की मौत के बाद मृतक संख्या 4771 हो गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू क्षेत्र से संक्रमण के 210 और कश्मीर क्षेत्र से 494 मरीज़ों की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4859 है जबकि 4,55,136 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\