एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7025 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4.27 लाख पर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,025 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 4.27 लाख पर पहुंच गयी है। नये संक्रमितों में 65 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं ।

देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7025 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 4.27 लाख पर पहुंची
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरूवनंतपुरम, एक नवंबर केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,025 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 4.27 लाख पर पहुंच गयी है। नये संक्रमितों में 65 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं ।

राज्य में संक्रमण से 28 लोगों की मौत हो गयी, जिसके साथ ही प्रदेश में अब तक इससे मरने वालों की संख्या 1512 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: चिराग पासवान का बड़ा आरोप, कहा- चुनाव के बाद NDA छोड़ देंगे नीतीश कुमार, 2024 में पीएम मोदी को चुनौती देने की करेंगे कोशिश.

प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बयान जारी कर बताया, ''जो आज संक्रमित हुये हैं उनमें से 85 बाहर से राज्य में आये हैं जबकि शेष 6,163 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुये हैं ।''

मंत्री ने कहा कि 712 के संक्रमित होने के बारे में जानकारी ली जा रही है ।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 3652 नए केस, 24 की मौत: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच 8,511 मरीजों को आज सफल इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्दी दी गयी जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 3.48 लाख हो गयी है।

प्रदेश में फिलहाल 89,675 मरीजों का इलाज चल रहा है और कम से कम 2,93,622 लोग निगरानी में हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).