देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 7012 नये मामले सामने आए, 51 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 7012 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सात लाख 65 हजार 586 हो गई। वहीं, संक्रमण से 51 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 10,478 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 18 अक्टूबर कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 7012 नये मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सात लाख 65 हजार 586 हो गई। वहीं, संक्रमण से 51 और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 10,478 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक छह लाख 45 हजार 825 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है जिनमें से 8344 लोगों को आज छुट्टी दी गई। राज्य में फिलहाल एक लाख नौ हजार 264 संक्रमित लोगों का इलाज जारी है, जिनमें 945 आईसीयू में हैं।

यह भी पढ़े | Durga Puja 2020: बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले 2 पुलिसवालों की COVID-19 से मौत.

विभाग ने बताया कि संक्रमण और मृत्यु के आधे मामले बेंगलुरू शहरी जिले से हैं। रविवार को यहां 3535 नये मामले सामने आए और 25 लोगों की मौत हुई है।

विभाग ने बताया कि महानगर में संक्रमितों की कुल संख्या तीन लाख सात हजार 540 और मृतकों की संख्या 3525 है। इनमें से दो लाख 39 हजार 579 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जिनमें से 3845 लोगों को रविवार को छुट्टी मिली और उपचाराधीन लोगों की संख्या 64,435 है, जिनमें से 365 आईसीयू में हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष एवं जल मंत्री सतेंद्र जैन ने तिमारपुर व भलस्वा झील साइट का किया निरीक्षण, रोहिणी, रिठाला, कारोनेशन वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी किया दौरा.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, मैसुरू में 404 नये मामले सामने आए हैं, मंड्या में 308, बेंगलुरू ग्रामीण में 288, हासन में 257, चित्रदुर्ग में 226, दक्षिण कन्नड़ में 183, बेल्लारी में 171, बगलकोट में 138, धारवाड़ में 135, उडुपी में 129 और चिकमगलुरू में 119 नये मामले सामने आए हैं।

विभाग ने बताया कि कोविड-19 के कारण तीन लोगों की मौत दक्षिण कन्नड़ में और दो-दो लोगों की मौत बेल्लारी, चित्रदुर्ग, धारवाड़, हासन, कोलार, शिवमोगा और उत्तर कन्नड़ में हुई है।

विभाग के अनुसार, एक- एक व्यक्ति की मौत बगलकोट, चामराजांगरा, हावेरी, कलबुर्गी, कोप्पल, मंड्या, मैसुरू, तुमकुरू और विजयपुरा में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी