देश की खबरें | जनजातीय कार्य मंत्रालय के लिए बजट आवंटन में 70 प्रतिशत की वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में जनजातीय कार्य मंत्रालय के लिए 13,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जिसमें पिछले वित्त वर्ष के आवंटन की तुलना में 70 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

नयी दिल्ली, एक फरवरी वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में जनजातीय कार्य मंत्रालय के लिए 13,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जिसमें पिछले वित्त वर्ष के आवंटन की तुलना में 70 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

जनजातीय कार्य मंत्रालय को वित्त वर्ष 2023-24 में 7,605 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।

केंद्र सरकार ने अगले वित्त वर्ष में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के निर्माण के लिए 6,399 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसमें चालू वित्त वर्ष के आवंटन की तुलना में करीब 150 प्रतिशत की वृद्धि की गई है जो 2,471.81 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना के लिए आवंटन 300 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

आदिवासी अनुसंधान संस्थानों के लिए वित्तीय समर्थन 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 111 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

हालांकि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप और उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति के लिए बजट आवंटन 2023-24 के 230 करोड़ रुपये के मुकाबले कम करके 165 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\